नई दिल्ली : अनलॉक-1 के लिए दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कई तरह की छूट का एलान किया है। इसके तहत दिल्ली में अब नाई और सैलून की दुकानें भी खुलेंगी, जिसकी लंबे समय से मांग हो रही थी। इसी के साथ अब दिल्ली में सभी तरह की दुकानें सामान्य रूप से खुलेंगी। पहले इन्हें ऑड-इवेन के आधार पर खोला जा रहा था।

इसी के साथ अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि पहले जो खोल दिया है वह खुला रहेगा। केंद्र सरकार के एलान के तहत रात को 9 से सुबह 5 सब घर में रहेंगे।

सैलून व स्पा खोलने का अधिकार राज्य सरकार के पास है, ऐसे में दिल्ली सरकार ने यह अहम फैसला लिया है। यूं भी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सैलून खोलने की इजाजत मिल गई है। ऐसे में सरकार पर दबाव था।

राहत

दुकानें अब रात 9 बजे तक खुलेंगी।
ऑड-इवेन के बजाय अब हर दुकान खुलेंगीं।
मोटरसाइकिल पर पीछे भी सवारी बैठक सकेगी।
कार में जितने लोग पहले बैठते थे अब उतने ही बैठ सकेंगे।
तिपहिया वाहन में पहले की तरह लोग बैठ सकेंगे। एक ही सवारी की अनिवार्यता खत्म हो गई है।
धार्मिक स्थल खोले जाएंगे, लेकिन इससे पहले नियम बनाएं जाएंगे।
इन पर रहेगी पाबंदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here