नई दिल्ली,बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह ने रविवार को अपने मुंबई स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। एक्टर की आत्महत्या की खबर के बाद हर कोई स्तब्ध है। उन्हें सोशल मीडिया के ज़रिए श्रद्धांजलि दी गयीं। 34 साल के सुशांत के इस तरह जाना काफ़ी दर्दनाक है। उन्हें बॉलीवुड के एक क्षमतावान सितारे के रूप में देखा जाता था, जिनसे काफ़ी उम्मीदें थीं। लगभग सात साल के फ़िल्मी करियर में सुशांत ने अपनी अदाकारी से काबिलियत का लोहा मनवाया था। इंजीनियरिंग के छात्र रहे सुशांत ने टीवी से मनोरंजन जगत में करियर शुरू किया था और फ़िल्मों तक का सफ़र कामायाबी से पूरा किया। काय पो चे, एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी और छिछोरे जैसी फ़िल्में सुशांत की उम्दा अदाकारी की मिसाल हैं।

सुशांत सिंह राजपूत अपनी कर्मभूमि मुंबई में ही पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। विर्ले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस वक्त के परिवार वाले, पिता और कुछ करीबी दोस्त मौजूद रहे।

सुशांत के परिवार वाले अब विर्ले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट पहुंच गए हैं। यहीं, उनका अंतिम संस्कार किया जाना है। परिवार वालों के साथ सुशांत के कुछ करीबी दोस्त भी मौजूद हैं। सुशांत की आत्महत्या के बाद से चर्चा में आई दोस्त रिया चक्रवर्ती भी इस वक्त वहीं मौजूद हैं।

– सुशांत के पार्थिव शरीर को विर्ले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट पहुंचाया गया है। यहीं शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।

– सुशांत के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड सेलेब्स लगातार आ रहे हैं। श्रद्धा कपूर के अलावा अभिषेक कपूर, मुकेश छाबरा और छिछोरे में उनके को एक्टर रहे वरुण शर्मा भी उन्होंने आखिरी विदाई देने पहुंचे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत का अंतिस संस्कार मुंबई के विर्ले पार्ले में किया जाएगा। उनका परिवार कुछ समय पहले ही मुंबई पहुंचा है। इसके अलावा हॉस्पिटल में उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड सेलेब्स पहुंच रहे हैं। कृति सोनन और रिया चक्रवर्ती को हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया है।

दोपहर 2 बजे के करीब उनके पिता और अन्य परिवारजन मुंबई पहुंचे हैं, जहां सुशांत का अंतिम संस्कार किया जाना है। सुशांत के पिता के साथ उनके रिश्तेदार और बीजेपी विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू भी हैं, जो मुंबई आए हैं। अगर नीचे दी गई गई तस्वीर की बात करें तो इसमें नीली टीशर्ट में सुशांत के पिता हैं। सुशांत का परिवार पटना में रहता है। छातापुर के विधायक नीरज कुमार बबलू भी अपनी पत्नी व दो बेटों के साथ हैं। सुशांत के पिता की पटना से कई तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें उनके रिश्तेदार उन्हें सांत्वना दे रहे थे।

वहीं, सुशांत की दोस्त रिया चक्रवर्ती भी कूपर हॉस्पिटल पहुंची थीं, जहां एक्टर के शव को रखा गया है। साथ ही पुलिस ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है और रिया से भी सवाल किए गए जाएंगे। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी एक्टर के घर पहुंच गई हैं और जांच के लिए जरूरी साक्ष्य जुटा रही है। बता दें कि 4 बजे मुंबई में स्टार का अंतिम संस्कार होना है। हालांकि, कोरोना वायरस के चलते ज्यादा लोग अंतिम दर्शन में शामिल नहीं हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार में एक्टर के परिवारजन के साथ कुछ और लोग ही श्मशान घाट पहुंचेंगे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया?

डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस अभिषेक त्रिमुखे ने बताया कि डॉक्टर्स की ओर से बांद्रा पुलिस स्टेशन में तत्कालिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंप दी है। तीन डॉक्टर्स की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम किया था। रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगाने के बाद दम घुटना बताया गया है। वहीं, एक्टर के मामा आरसी सिंह का कहना है कि हमें नहीं लगता कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है और उसका मर्डर किया गया है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि पुलिस को इस मामले में जांच करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here