पटना, देशद्रोह और भड़काऊ भाषण देने वाले जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को दिल्‍‍‍‍ली पु‍लिस ने बिहार पुलिस की मदद से बिहार के जहाानाबाद के काको थानाक्षेत्र की एक मस्जिद से मंंगलवार को गिरफ्तार किया। उसे छह राज्यों की पुलिस तलाश रही थी। दिल्‍ली पुलिस उसे जहानाबाद कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले जा सकती है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच वाद-विवाद भी हो गया। बताया जा रहा है कि शरजील की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन में स्थानीय पुलिस भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के साथ थी।

शरजील के नेपाल भाग जाने की जताई गई थी आशंका

बता दें कि शरजील इमाम को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि वह नेपाल भाग गया होगा। उसकी गिरफ्तारी को लेकर ये भी कहा जा रहा था कि अगर नेपाल चला गया होगा तो उसकी गिरफ्तारी मुश्किल होगी। इससे पहले शरजील इमाम का लोकेशन बिहार में ही मिल रहा था।

नीतीश ने कहा- किसी में दम नहीं कि भारत के टुकड़े कर सके

उसकी गिरफ्तारी के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि इन दिनों देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है उसे सामान्य किया जाना चाहिए। लेकिन, ये भी है कि सब हमलोगों के चाहने से नहीं होगा। दिल्ली पुलिस ने अपना काम किया है। बिहार पुलिस ने सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि इस धरती पर कोई नहीं जो भारत के टुकड़े कर सके।

नीतीश कुमार ने कहा कि शरजील अहमद को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया है। बिहार पुलिस की मदद से दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। इस तरह देश के खिलाफ दिए जाने वाले बयान गलत हैं इसपर अब कोर्ट कार्रवाई तय करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here