सोनू हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट द्वारा मानव सेवा सम्मान, प्रशिक्षण प्राप्त लड़कियों व महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरण और रोजगार मेला समारोह का आयोजन
————————————
जयपुर 1जनवरी 2023
———————————-
सोनू हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट एवम श्री मानव सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कृष्णा पैराडाइज, कुंभा मार्ग (जयपुर) में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं को मानव सेवा सम्मान-2023 से सम्मानित किया और सोनू हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट (जयपुर) की तरफ से चलाए गए! महिला आत्मनिर्भर के लक्ष्य से साथ महिला कोशल के कार्यों जिनमे ब्यूटीशियन, सिलाई कार्य, कंप्यूटर कोर्स, ज्वैलरी मेकिंग, चाय पैकिंग के कार्यों में प्रशिक्षण पूर्ण लड़कियों और गृहणी महिलाओ को प्रशिक्षण पूर्ण का प्रमाण पत्र दिए गए, साथ ही इन कार्यों को पूरा करने वाली लड़कियों और महिलाओं को जॉब देने के उद्देश्य से रोजगार मेले का भी आयोजन किया गया!
सोनू हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट (जयपुर) अध्यक्षा सुनीता छाबड़ा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनका ट्रस्ट हमेशा से ही निस्वार्थ भाव से आमजन की जरूरतों को पूर्ण करने का प्रयास करता रहता है! जिसमे महिला सशक्तिकरण, दिव्यांगों के लिए ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, गरीब और शिक्षा से वंचित बच्चो को शिक्षा सामग्री एवम स्कूल में दाखिला दिलवाना, विशेष दिवस या त्योहारों पर कच्ची बस्ती के परिवारों में भोजन सामग्री, कपड़े, बर्तन, शू, गर्म कपड़े,कम्बल आदि वितरण किया जाता हैं। उक्त कार्यक्रम में दो दर्जन से ज्यादा लड़कियों व महिलाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण देकर रोजगार दिया गया!
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय कथक गुरु उषा श्री, एसएसबीसी ग्रुप निर्देशक मदन यादव, पार्षद ममता यादव, पूर्व पार्षद संतोष शर्मा, वैन्यू पार्टनर शंकर शर्मा के अलावा अतिथि के रूप में अध्यक्ष श्री मानव समाजिक सेवा संस्थान सुरेश चंद्र सेन, प्रदेश प्रभारी पी.डब्लू.डी एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) डॉ0 सुदर्शन कुमार, नरेश शर्मा एंकर मनीष अग्रवाल, ममता सैनी, कृष्णा महावर, डिंपल सोनी, सम्मान प्राप्त करने वालों में प्रिया शर्मा, डॉ. प्रभात दीक्षित, अर्चना कुमावत व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे!