इंदौर में 77 नए मामले सामने आने के बाद अब तक कोरोना वायरस (COVID-19)के 1,935 मामलों की पुष्टि हो गई है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार राज्य में अब तक 90 लोगों की मौत हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है। भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 4213 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के 67,152 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 44,029 एक्टिव केस हैं। 20,917 लोग ठीक हो गए हैं और 2206 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तराखंड में आज एक भी नया मामले सामने आया।
उत्तराखंड में कोरोना वायरस (COVID-19)के एक भी नया मामला सामने नहीं आएगा। राज्य में अबतक 68 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 46 लोग ठीक हो गए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। राज्य में 21 एक्टिव केस है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here