लखनऊ, – लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश को लेकर बेहद गंभीर भारतीय जनता पार्टी ने अपना दल (एस) से अपना गठबंधन बरकरार रखा है। अपना दल की नेता और नरेंद्र मोदी सरकार में राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भेंट की।
अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से सांसद और नरेंद्र मोदी सरकार में राज्य मंत्री हैं। अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भेंट की। उनके साथ उनके पति तथा उत्तर प्रदेश में विधान परिषद सदस्य आशीष सिंह पटेल भी थे। इस मुलाकात के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ अपना दल (एस) का गठबंधन बरकरार रहेगा। इसके तहत अनुप्रिया पटेल एक बार फिर मिर्जापुर से ही लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी।