नई दिल्ली,। उत्तर प्रदेश पुलिस के आठ जवानों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। दरअसल, यूपी पुलिस विकास को इंदौर से उत्तर प्रदेश लेकर आ रही थी। पुलिस के मुताबिक अचानक रास्‍ते में गाड़ी पलट गई और इस दौरान विकास दुबे ने पुलिस के चंगुल से भागने की कोशिश की और मुठभेड़ में विकास मारा गया। इसके बाद एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें पुलिस की गाड़ी पलटी हुई पड़ी है। अब इस के बाद फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ट्रेंड कर रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स इस सीन को रोहित शेट्टी की फिल्मों से कंपेयर कर रहे हैं। लोगों को कहना है कि रोहित शेट्टी की फिल्म की तरह एनकाउंटर और गाड़ी पलटने के सीन को अंजाम दिया गया है। अब लोग रोहित शेट्टी को लेकर मीम्स शेयर कर रहे हैं और पूरे घटनाक्रम को रोहित शेट्टी की फिल्म के रुप में देख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- रोहित शेट्टी को इसके लिए कॉपीराइट क्लेम करना चाहिए। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि इसे देखकर रोहित शेट्टी कहेंगे कि ये तो मेरी स्क्रिप्ट है।

बता दें कि कानपुर के बिकरु गांव में दो जुलाई की रात को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर देशभर में सुर्खियों में आया उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे गुरुवार सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में मिला था। छह दिन की तलाश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे उत्तर प्रदेश लाया जा रहा था और इसी रास्ते में विकास का एनकाउंटर हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here